ऑल इंग्लैंड ओपन में इतिहास रचने से चूके लक्ष्य सेन, लिन चुन-यी ने 15-21, 20-22 से हराया
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन 'ऑल इंग्लैंड ओपन-2026' का खिताब जीतने से चूक गए है। बर्मिंघम में खेले गए फाइनल में चाइनीज ताइपे के लिन चुन-यी ने उन्हें 15-21, 20-22 से हरा दिया। पहला गेम गंवाने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 13-5 की बढ़त बनाई लेकिन लिन ने मोमेंटम पलटते हुए मैच अपने नाम कर लिया।