ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक ज़ुबैर को यूपी के कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
सीतापुर कोर्ट (उत्तर प्रदेश) ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को महंत बजरंग मुनिदास, यति नरसिंहानंद सरस्वती और स्वामी आनंद स्वरूप को लेकर किए ट्वीट से जुड़े एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले उन्हें 27 जून को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।