ऑस्कर में ऋतिक और ऐश्वर्या की फिल्म 'जोधा अकबर' की दिखाई जाएगी स्पेशल स्क्रीनिंग
ऑस्कर अवॉर्ड के आयोजक 'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेज़' ने ऑस्कर-2025 में अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' की स्पेशल स्क्रीनिंग का एलान किया है। फिल्म 'जोधा अकबर' 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने कहा, "शानदार काम की वजह से ये फिल्म सफल हो सकी है।"