ऑस्कर्स 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री का हुआ एलान
मराठी थ्रिलर फिल्म 'गोंधल' को ऑस्कर्स-2027 की बेस्ट इंटरनैशनल फीचर कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। गोंधल का निर्देशन संतोष दावखर ने किया है। गौरतलब है, पिछले साल नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की ऑस्कर्स एंट्री के लिए चुना गया था लेकिन वह फाइनल नॉमिनेशन हासिल नहीं कर सकी थी।