ऑस्कर्स के लिए देश को गंदगी में दिखाने वाली फिल्में होनी चाहिए, जैसे स्लमडॉग मिलियनेयरः कंगना
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ऑस्कर्स की आलोचना करते हुए कहा है, "भारत के लिए उनका (ऑस्कर्स का) एजेंडा बहुत अलग होता है।" उन्होंने आगे कहा, "ऑस्कर्स के लिए ऐसी फिल्में होनी चाहिए जो देश को गंदगी में दिखाएं जैसे 'स्लमडॉग मिलियनेयर'। वो भी ऐसी ही थी। मेरी फिल्म 'इमरजेंसी' ऐसी नहीं है जो देश को गलत रोशनी में दिखाती हो।"