ऑस्कर्स ने शेयर किया शाहरुख का 'कभी खुशी...' का एंट्री सीन, पूछा- क्या यह उनका बेस्ट एंट्री सीन है
ऑस्कर अकैडमी ने अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'कभी खुशी कभी गम' में उनके एंट्री सीन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अकैडमी ने लिखा, "क्या यह शाहरुख का बेस्ट एंट्री सीन है?" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "भारतीय सिनेमा के बादशाह।" एक अन्य ने लिखा, "मोस्ट आइकॉनिक सीन।"