ऑस्ट्रेलिया 2025 तक विदेशी छात्रों के नामांकन की संख्या 2.70 लाख तक करेगा सीमित
ऑस्ट्रेलिया 2025 तक विदेशी छात्रों के नामांकन की संख्या को 2.70 लाख तक सीमित कर देगा। ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने कहा, "आज हमारे विश्वविद्यालयों में महामारी से पहले की तुलना में 10% अधिक विदेशी छात्र हैं और हमारे निजी व्यावसायिक व प्रशिक्षण प्रदाताओं में 50% अधिक हैं।" बकौल क्लेयर, सरकार रिकॉर्ड प्रवासन पर लगाम लगाना चाहती है।