ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गेंद छोड़ रहे केएल राहुल के पैरों के बीच से निकली गेंद, हुए बोल्ड
भारत ए के बल्लेबाज़ केएल राहुल शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में स्पिनर कोरी जे रॉकीचिओली की गेंद पर बोल्ड हो गए। दरअसल, राहुल गेंद को छोड़ रहे थे और गेंद बाएं पैड पर लगकर पैरों के बीच से विकेट पर जा लगी। इस दौरान कमेंटेटर ने कहा, "पता नहीं वह क्या सोच रहे थे!"