ऑस्ट्रेलिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली लगातार दूसरी हार, श्रीलंका ने सुपर-8 में बनाई जगह
टी20 वर्ल्ड कप-2026 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के 181 रन के जवाब में पथुम निसांका के 100* रन की मदद से श्रीलंका ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार और श्रीलंका का घर में सबसे बड़ा सफल टी20I रन चेज़ है।