ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी, पुलिस ने ज़ब्त की ₹5,400 करोड़ की कोकेन
ऑस्ट्रेलिया में देश के इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी हुई है। यहां पुलिस ने 2.7 टन कोकेन ज़ब्त की और 'ऑपरेशन मिनजियांग' के तहत कुल ज़ब्त नशीले पदार्थों की मात्रा 3 टन पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद कोकेन की अनुमानित कीमत $572 मिलियन (₹5,400 करोड़+) है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अंडरग्राउंड बंकरों में कोकेन छिपाई गई थी।