ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने बुमराह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बुमराह ने चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास का विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज़ में किसी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।