ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद बस में नाचते दिखे अफगानिस्तान के खिलाड़ी
टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का बस में ड्वेन ब्रावो के गाने 'चैंपियन' पर नाचते हुए एक वीडियो सामने आया है। मोहम्मद नबी और ड्वेन ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है कि यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की पहली जीत है।