ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मज़बूत वापसी कर सकती है टीम इंडियाः जॉश हेज़लवुड
ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड ने कहा है कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज़ हारने के बावजूद भारतीय टीम 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में ज़ोरदार वापसी कर सकती है। उन्होंने कहा, "उनका आत्मविश्वास कम हुआ होगा...लेकिन संभव है कि सोया हुआ शेर जाग गया हो। इसका पता सीरीज़ शुरू होने पर ही चलेगा।"