ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए भारतीय टीम में अश्विन की जगह शामिल किए गए तनुश कोटियन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन की जगह ऑल-राउंडर तनुश कोटियन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। तनुश ने 33 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 25.70 की औसत से 101 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 शतक और 13-अर्धशतक भी लगाए हैं।