ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुई टीम इंडिया ए की घोषणा, गायकवाड़ को बनाया गया कप्तान
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जाने वाली इंडिया ए की 15-सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बीसीसीआई ने इस सीरीज़ के लिए टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी है। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीम के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी और पहला मुकाबला 3 नवंबर तक खेला जाएगा।