ऑस्ट्रेलिया ने एक ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में नए विदेशी छात्रों के दाखिले पर लगाई रोक
ऑस्ट्रेलिया ने 'ग्रेजुएट डिप्लोमा ऑफ मैनेजमेंट (लर्निंग)' (GDML) कोर्स में नए विदेशी छात्रों के दाखिले पर रोक लगाई है। सरकार का कहना है कि कुछ गैर-गंभीर छात्र इस कोर्स का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए दूसरे कोर्स में ट्रांसफर लेने के लिए कर रहे थे। कोर्स में वीज़ा रिजेक्शन और पढ़ाई अधूरी छोड़ने की दर भी काफी अधिक पाई गई।