ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर बनाया
डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर ऑलआउट कर दिया जो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है। बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ हसन महमूद ने सर्वश्रेष्ठ करियर प्रदर्शन करते हुए 55-रन देकर 6 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 71 रन बनाए।