ऑस्ट्रेलिया में दुर्लभ वोलेमी पाइंस प्रजाति के 6 पौधों की हो रही है नीलामी
ऑस्ट्रेलिया में 'डायनासोर पेड़' के नाम से मशहूर दुर्लभ प्रजाति के वोलेमी पाइंस के 6 पौधों की नीलामी की जा रही है। नीलामी में शामिल सबसे छोटे पौधे की शुरुआती बोली करीब ₹29,000 थी जबकि सबसे ऊंचे पौधे की करीब ₹1 लाख थी। वोलेमी पाइंस के दुनियाभर में अब 100 से भी कम पेड़ बचे हैं।