ऑस्ट्रेलिया में नीलामी में ₹2.63 करोड़ में बिका डॉन ब्रैडमैन का 'बैगी ग्रीन कैप'
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई नीलामी में क्रिकेट लेजेंड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन का 'बैगी ग्रीन कैप' ₹2.63 करोड़ में बिका है। नीलामी घर 'बोनहम्स' ने कहा कि ब्रैडमैन ने 1947-48 में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ के दौरान यह कैप पहनी थी और यह घरेलू धरती पर उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज़ थी।