ऑस्ट्रेलिया में पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच की पहली पारी में डक पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 0 पर आउट होने वाले जायसवाल ने दूसरी पारी में 161-रन बनाए। इससे पहले यह कारनामा सुनील गावस्कर ने 1977 में किया था।