ऑस्ट्रेलिया में बहुत कुछ सीखने को मिला, हम ज़बरदस्त वापसी करेंगे: यशस्वी जायसवाल
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-1 से मिली हार के बाद भारत के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "ऑस्ट्रेलिया में बहुत कुछ सीखने को मिला।" यशस्वी ने लिखा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी उम्मीद के मुताबिक इस सीरीज़ का परिणाम नहीं आया लेकिन हम ज़बरदस्त वापसी करेंगे। आपका सपोर्ट ही सबकुछ है।"