ऑस्ट्रेलिया में मैच के दौरान गेंद लगने से बिगड़ गया अंपायर का चेहरा, बाल-बाल बची जान
साउथ पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में एक घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान टोनी डेनोब्रेगा नामक अंपायर के चेहरे पर गेंद लग गई और इस घटना में बाल-बाल उनकी जान बची लेकिन उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया। बकौल रिपोर्ट्स, एक बल्लेबाज़ द्वारा स्ट्रेट ड्राइव लगाने पर गेंद सीधे अंपायर के चेहरे पर जा लगी। अंपायर का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।