ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर तैरते समय शार्क के हमले से हुई 17 वर्षीय लड़की की मौत
ऑस्ट्रेलिया में शार्क के हमले से 17-वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। लड़की पूर्वी क्वींसलैंड के वूरिम बीच पर तैरने गई थी और शार्क के हमला करने पर पुलिसकर्मी उसे बचाने पानी में गए थे लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस द्वीप पर डेढ़ महीने में शार्क के हमले में मौत का यह तीसरा मामला है।