ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बने जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। बुधवार को ब्रिस्बेन टेस्ट में मार्नस लबुशेन को आउट करने के साथ ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अब बुमराह के ऑस्ट्रेलिया में कुल 53 विकेट हो गए और उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया में 51 टेस्ट विकेट थे।

Load More