ऑस्ट्रेलिया लौटे मिचल स्टार्क आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए नहीं आएंगे भारत
भारत-पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष के चलते स्थगित किए गए आईपीएल-2025 के कारण ऑस्ट्रेलिया लौट चुके दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क के आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए भारत आने की संभावना बिल्कुल कम है। इसकी पुष्टि स्टार्क के मैनेजर ने की है। भारत-पाकिस्तान में सीज़फायर होने पर आईपीएल को जल्द दोबारा शुरू किए जाने की संभावना है।