ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका से ऑर्डर मिलने के बाद 13% तक चढ़े रोटो पंप्स के शेयर
रोटो पंप्स के शेयरों में सोमवार को 13% तक की तेज़ी आई है। रोटो पंप्स द्वारा शेयर बाज़ार को दी गई जानकारी के मुताबिक, उसे सोलर सबमर्सिबल पंपिंग सिस्टम का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से मिला है। ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका में कंपनी को 100-100 यूनिट पंपिंग सिस्टम देना है।