ऑस्ट्रेलिया व स्कॉटलैंड के बीच T20I सीरीज़ में DRS नहीं ले सकते हैं खिलाड़ी, नहीं हैं थर्ड अंपायर
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच जारी टी20I सीरीज़ बिना थर्ड अंपायर के खेली जा रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ के लिए निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरा टी20I मैच 70 रनों से जीत लिया और 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।