ऑस्ट्रेलियाई PM की मस्जिद में हुई हूटिंग, लोगों ने लगाए 'गेट आउट' के नारे
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) की एक मस्जिद में शुक्रवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाज़ी की और 'गेट आउट' के नारे लगाए। बढ़ते विरोध के बीच उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। विरोध की मुख्य वजह एंथनी का गाज़ा युद्ध में इज़रायल का समर्थन करना बताया जा रहा है।