ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विल पुकोवस्की ने क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से लिया संन्यास
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विल पुकोवस्की ने 27-साल की उम्र में सिर में चोट के कारण क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ी निराशा है जिससे निपटना मुश्किल है।" पुकोवस्की ने 2021 में भारत के खिलाफ एक टेस्ट खेला था। दरअसल, पुकोवस्की के सिर पर गेंद से कई बार चोट लग चुकी है।