ऑस्ट्रेलियाई फैन्स ने की विराट कोहली की हूटिंग और दी गालियां, पीछे लौटकर घूरते दिखे कोहली
बॉक्सिंग डे टेस्ट में शुक्रवार को भारत की पहली पारी में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटने के दौरान ऑस्ट्रेलियाई फैन्स ने उनकी हूटिंग की और गालियां दीं। कोहली पीछे लौटे और फैन्स को घूरते दिखे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें शांत कराया और आगे लेकर गए।