ऑस्ट्रेलियाई मीडिया AI से करे ट्रांसलेट: जडेजा के प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद पर माइकल वॉन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लिश नहीं बोलने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के रवींद्र जडेजा की आलोचना करने पर उनका समर्थन किया है। वॉन ने कहा, "आपको एआई का इस्तेमाल हिंदी को अंग्रेज़ी में ट्रांसलेट करने के लिए करना चाहिए। अगर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ऐसा करती तो जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनती।"