ऑस्ट्रेलियाई महिला और भारतीय शख्स बहुरदीन की लव स्टोरी को लेकर छिड़ी बहस
एक ऑस्ट्रेलियाई महिला और भारतीय पुरुष की प्रेम कहानी पर विवाह, संस्कृति और नागरिकता को लेकर बहस छिड़ गई है। लॉरेना स्टेफनी, तमिलनाडु की यात्रा के दौरान रबेक बहुरदीन से मिली थीं जिसके बाद दोनों ने शादी की और उनकी एक बेटी भी है। वीज़ा संबंधी बाधाओं के कारण वे ऑस्ट्रेलिया में परमानेंट साथ नहीं रह पा रहे हैं।