ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने बनाई औद्योगिक कचरे व मानव मल को खाने वाली मक्खियां
ऑस्ट्रेलिया के मैक्वेरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ब्लैक सोल्जर मक्खियों का जैव-निर्माण कर रहे हैं जो रसोई के कचरे, औद्योगिक उप-उत्पादों और मानव मल समेत कई प्रकार के जैविक कचरे को खा सकती हैं। गौरतलब है, वर्तमान में 40-70% जैविक कचरे का निस्तारण लैंडफिल में होता है जिससे कार्बन डाइऑक्साइड से 28 गुना अधिक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस मीथेन उत्पन्न होती है।