ऑस्ट्रेलियाई ज़्यादा न बोलें, उनका दामन भी साफ नहीं है: नईब की चोट पर क्लार्क
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 मैच में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नईब के खेल रोकने के लिए चोट का नाटक करने पर प्रतिक्रिया दी है। क्लार्क ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि किसी भी ऑस्ट्रेलियाई को इस पर ज़्यादा बोलने की ज़रूरत है क्योंकि उनका दामन भी पाक-साफ नहीं रहा है।"