ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण देंगी अवॉर्ड, पुरस्कार देने वालों की सूची की गई जारी
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में पुरस्कार देने वाली हस्तियों में शामिल हैं। ऑस्कर अकैडमी ने समारोह के लिए पुरस्कार देने वालों की पहली सूची जारी कर दी है। दीपिका के अलावा एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनेली, रिज़ अहमद, ग्लेन क्लोज़ और मेलिसा मैक्कार्थी का नाम इस सूची में शामिल है।