विल स्मिथ को ऑस्कर के थप्पड़ विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर मुंबई में देखा गया
अभिनेता विल स्मिथ को ऑस्कर थप्पड़ विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर मुंबई में देखा गया है। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने स्मिथ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन करते दिख रहे हैं। स्मिथ ने ऑस्कर में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद उनसे माफी मांगी थी।