ऑस्कर्स 2024 के गिफ्ट बैग में दी जाएंगी 'बार्बी' समेत कई फिल्मों की थीम पर बनी चॉकलेट्स
स्कॉटलैंड की चॉकलेट निर्माता फियोना मैकअर्थर ने चॉकलेट की एक खास रेंज तैयार की है जो ऑस्कर्स-2024 के गिफ्ट बैग का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा, "यह अवॉर्ड कलेक्शन बॉक्स...2023 की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों को दर्शाता है।" चॉकलेट्स को फिल्म 'बार्बी', 'ओपनहाइमर', 'मेस्ट्रो', 'पुअर थिंग्स', 'द होल्डओवर्स' और 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' की थीम पर डिज़ाइन किया गया है।