ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स डबल्स का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने रोहन बोपन्ना
रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी को 7-6(7-0), 7-5 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स डबल्स का खिताब जीत लिया है। वह 2012 में लिएंडर पेस के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स डबल्स का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। बोपन्ना को लगभग ₹2 करोड़ की पुरस्कार राशि मिलेगी।