ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होने से पहले नडाल के चोटिल होने पर रो पड़ीं उनकी पत्नी
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से बाहर होने से पहले 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने चोटिल होने के बावजूद मैच खेलना जारी रखा और इस दौरान उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो रोती हुई नज़र आईं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के गत विजेता नडाल को अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी मैकेंज़ी मैकडॉनल्ड ने 6-4, 6-4, 7-5 से हराया।