ऑस्ट्रेलिया की बोन्ज़ा ने स्वैच्छिक दिवालियापन के लिए आवेदन करने के बाद रद्द कीं सभी उड़ानें
ऑस्ट्रेलिया की बजट एयरलाइन बोन्ज़ा ने खुद स्वैच्छिक दिवालियापन के लिए आवेदन किया है और इसके बाद मंगलवार को अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं। इसके चलते हज़ारों यात्री फंस गए। एयरलाइन ने कहा कि वह अपने कारोबार की व्यवहार्यता को लेकर चर्चा कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोन्ज़ा के कुछ विमानों को कर्ज़दाताओं ने ज़ब्त कर लिया है।