ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में जीत के बाद न्यूज़ीलैंड के नीशम को ऑनलाइन दी गईं गालियां
वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर जिमी नीशम को भारतीय फैन्स द्वारा सोशल मीडिया पर गालियां दी गईं जिसके स्क्रीनशॉट्स उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किए हैं। नीशम ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "जो लोग नहीं जानते हैं, उन्हें बताना चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड, दो अलग-अलग देश हैं।"