ऑस्ट्रेलिया की संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को दी मंज़ूरी
ऑस्ट्रेलियाई संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को मंज़ूरी दे दी है। हालांकि, समझौते को लागू करने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, "यह हमारी गहरी दोस्ती का परिणाम है। एफटीए द्वारा हमारे व्यापार संबंधों को पूरी क्षमता...और व्यापक आर्थिक विकास को गति देने का मंच तैयार होगा।"