ऑस्ट्रेलिया की सरकार में रिकॉर्ड 13 महिला मंत्री शामिल, एन ऐली पहली मुस्लिम महिला मंत्री बनीं
ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी के नेतृत्व वाली नई सरकार में बुधवार को रिकॉर्ड 13 महिलाओं ने मंत्री पद की शपथ ली। एन ऐली ने देश की पहली मुस्लिम महिला मंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री एल्बानीज़ी ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "एक समावेशी सरकार का नेतृत्व करने पर गर्व है जो ऑस्ट्रेलिया की तरह ही विविधतापूर्ण है।"