ऑस्ट्रेलिया के 'इस्कॉन मंदिर' पर लिखे गए भारत विरोधी नारे, 15 दिनों के अंदर तीसरी घटना
द ऑस्ट्रेलिया टुडे वेबसाइट के मुताबिक, मेलबर्न के 'इस्कॉन मंदिर' की दीवार पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारत विरोधी नारे लिखे गए। गौरतलब है, 15 दिनों के अंदर ऑस्ट्रेलिया में मंदिर पर हुई यह इस तरह की तीसरी घटना है। इससे पहले, मेलबर्न के श्री 'बाप्स' स्वामीनारायण मंदिर व विक्टोरिया स्थित 'श्री शिव विष्णु मंदिर' पर भी ऐसी घटना हुई थी।