ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्षर पटेल की डिलीवरी को वाइड से बदलकर क्यों किया गया नो-बॉल?
गुवाहाटी में तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20I मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के 19वें ओवर के दौरान गेंदबाज़ी कर रहे ऑल-राउंडर अक्षर पटेल की डिलीवरी को वाइड से बदलकर नो-बॉल करार दिया गया। विकेटकीपर इशान किशन ने बेल्स गिराकर स्टंपिंग की अपील की थी लेकिन रिप्ले में उनके ग्लव्स का कुछ हिस्सा स्टंप्स के सामने दिखा जिसके चलते यह फैसला दिया गया।