ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20I में ऑस्ट्रेलियाई फैन ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर में हुए चौथे टी20I मैच में एक ऑस्ट्रेलियाई फैन द्वारा 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम' के नारे लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फैन के पीछे भारतीय दर्शक भी इसे दोहराते नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को हुए मैच में भारत को 20-रन से जीत मिली थी।

Load More