ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20I के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का हुआ एलान
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में भारत के खिलाफ दूसरे टी20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2 बदलाव करते हुए जेसन बेहरनडॉर्फ और ऐरन हार्डी की जगह ऐडम ज़ैम्पा और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया है।