ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की भारतीय टीम से बाहर किए गए उनादकट, रणजी फाइनल खेलेंगे
भारतीय पेसर जयदेव उनादकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम मैनेजमेंट से सलाह के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की सीनियर चयन समिति ने उन्हें टीम से रिलीज़ करने का फैसला किया। उनादकट अब सौराष्ट्र की टीम में शामिल होंगे जो 16 फरवरी को रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलेगी।