ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले 2 मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इशान किशन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है जबकि टेस्ट डेब्यू ना करने वाले सूर्यकुमार यादव भी टीम में शामिल हैं। बकौल बीसीसीआई, रवींद्र जडेजा का टीम में शामिल होना फिटनेस पर निर्भर करेगा।