ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए जाफर ने चुना अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन चुना है जिसमें उन्होंने स्पिनर युजवेंद्र चहल को जगह नहीं दी है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली उनकी टीम में शुबमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, के.एल. राहुल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।